समाचार के साथ इनाम की खुशी, प्रभात खबर के ‘मानसून धमाका’ में बबलू-पूनम बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करतें बबलू मुर्मू | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर के 'मानसून धमाका' अभियान के तहत मिहिजाम में बबलू मुर्मू और पूनम देवी ने जीते खास ईनाम. पाठकों को मिली खुशी और उत्साह.

विज्ञापन

मिहिजाम. प्रभात खबर के मानसून धमाका अभियान के तहत मंगलवार को मिहिजाम में पुरस्कार वितरण किया गया. प्रभात खबर के सर्कुलेशन मैनेजर कृष्ण कांत झा और मिहिजाम के एजेंट दिनेश यादव ने बबलू मुर्मू को नॉन स्टिक कढ़ाई तथा पूनम देवी को डफल बैग प्रदान किया. पुरस्कार पाकर दोनों विजेताओं के चेहरे पर खुशी दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करतीं पूनम देवी, बबलू मुर्मू | Prabhat Khabar Network
पुरस्कार प्राप्त करतीं पूनम देवी| Prabhat Khabar Network

पाठकों से जुड़ाव के लिए अभियान

सर्कुलेशन मैनेजर कृष्ण कांत झा ने कहा कि प्रभात खबर अपने पाठकों से मजबूत जुड़ाव बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाता है. मानसून धमाका के माध्यम से पाठकों को समाचारों के साथ पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिल रहा है. पाठकों का प्यार और भरोसा ही प्रभात खबर की सबसे बड़ी ताकत है.

पुरस्कार पाकर जताया आभार

बबलू मुर्मू और पूनम देवी ने पुरस्कार मिलने पर प्रभात खबर के प्रति आभार जताया. दोनों ने कहा कि प्रभात खबर की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान पाठकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है. पुरस्कार पाकर उन्हें काफी खुशी हुई है. इसके लिए उन्होंने प्रभात खबर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया. मौके पर प्रभात खबर के एग्जक्यूटिव रंजीत झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola