जामताड़ा में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, रेलवे अंडरपास समेत कई इलाकों में भरा पानी
लगातार हो रही बारिश | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा शहर में मूसलाधार बारिश से सड़कें और अंडरपास पानी में डूबे. लोगों को आवागमन में भारी परेशानी.
जामताड़ा : जामताड़ा शहर में मंगलवार शाम करीब छह बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी रही. तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
आपके शहर में

रेलवे अंडरपास में जमा हुआ पानी
सुभाष चौक स्थित रेलवे अंडरपास में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं स्टेशन रोड, सुभाष चौक, गांधी मैदान समेत कई मोहल्लों की गलियों में भी बारिश का पानी जमा हो गया.
सड़कों पर लबालब हुआ बारिश का पानी
लगातार बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गयीं. कई जगहों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. शाम के समय अचानक हुई तेज बारिश से बाजार में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए