सृजन शाखा के नये सदस्यों को दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
सृजन शाखा के नये सदस्यों को दिलायी गयी शपथ

जामताड़ा. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने शनिवार को महिला समिति के भवन में शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने शनिवार को महिला समिति के भवन में शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर सत्र 2026/28 के लिए चयनित नये पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं जामताड़ा सृजन शाखा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. साथ ही उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया गया. बताया कि इस वर्ष जामताड़ा शाखा की दो सदस्य शोभा डालमिया झारखंड प्रदेश तकनीकी प्रमुख एवं मधु नरनोलिया को प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. जामताड़ा सृजन शाखा के सदस्यों ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है. जामताड़ा शाखा की अध्यक्ष अनीता जाटिया, सचिव कंचन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी नरनोलिया, बाल विकास प्रमुख शिल्पी गुटगुटिया, महिला सशक्तिकरण प्रमुख संतोष परशुरामका, नेत्रदान अंगदान प्रमुख बबीता पोद्दार, संस्कार संस्कृति प्रमुख सीमा हलवाई, रक्तदान देहदान प्रमुख कांता नरनोलिया, पर्यावरण प्रमुख संगीता पोद्दार, संबंध समन्वय प्रमुख कंचन सकसरिया, अल्पाहार उषा टिबरेवाल, गेम ज्योति रामूका, मीडिया प्रभारी पूनम नरनोलिया आदि शामिल रहीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola