अमेरिका ने होर्मुज में की नाकाबंदी, ट्रंप की चेतावनी- घेराबंदी तोड़ा तो उड़ा देंगे जहाज

Updated:
विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट में खड़े जहाज, फोटो एक्स

US Naval Blockade: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट सहित ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर दी है. डेडलाइन खत्म होते ही डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है. उन्होंने साफ कर दिया है, जो भी घेराबंदी को तोड़ेगा, समुद्र में जहाजों को उड़ा दिया जाएगा.

विज्ञापन

US Naval Blockade: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर आक्रामक बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा- अगर कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा. ठीक उसी तरीके से, जिस तरीके का इस्तेमाल हम समुद्र में ड्रग तस्करों की नावों को नष्ट करने के लिए करते हैं.

विज्ञापन

ईरान की नौसेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दोहराया- ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है. 158 जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुकी है. हमने जिन जहाजों पर हमला नहीं किया है, वे उनकी छोटी संख्या वाली हैं. जिन्हें वे फास्ट अटैक शिप्स कहते हैं. ट्रंप ने कहा- ईरान के उन जहाजों से यूएस को कोई खतरा नहीं है.

नाकेबंदी सभी देशों के पोतों पर लागू

अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह सोमवार को भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा. यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा- यह नाकेबंदी सभी देशों के उन पोतों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं.

गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को अनुमति

गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी. ये घोषणाएं पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को हुई लंबी युद्धविराम वार्ता के बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद की गईं.

ये भी पढ़ें: ईरान की समुद्री घेराबंदी: अमेरिका ने शुरू की नेवल ब्लॉकेज, UKMTO ने की पुष्टि

ब्रिटेन ने ट्रंप को दिया झटका: ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का किया विरोध, कहा- युद्ध में नहीं पड़ेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola