लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Updated at :13 Apr 2026 9:54 PM
विज्ञापन
lakhisarai accident news

दुर्घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Road Accident: लखीसराय के सूर्यगढ़ा में एनएच-80 पर हाईवा और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सोमवार देर शाम रतनपुर गांव के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, एक गिट्टी लोड हाईवा ट्रक लखीसराय से मुंगेर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक मुंगेर से लखीसराय की ओर आ रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए.

नई बाइक पर सवार थे दोनों युवक

हादसे में शामिल बाइक नई बताई जा रही है, जिस पर जमुई जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 46 T 1484 दर्ज है. पुलिस ने मौके से मृतकों के मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिनके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई.

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने लखीसराय–सूर्यगढ़ा एनएच-80 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल से हुई पहचान, परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने मृतकों के मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उनकी पहचान की पुष्टि हुई. मृतकों की पहचान जमुई जिले के मंझवे गांव निवासी दीपक कुमार और जमुई निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है. बाइक दीपक कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

Also Read: सीएम कुर्सी पर नीतीश कुमार का एक और छोटा कार्यकाल: 2000 में 7 दिन, अब 145 दिन की पारी कल होगी खत्म

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन