चिरेका में दो ठेका मजदूर की मौत

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलक्षंजन कारखाना के मेन सॉप संख्या पांच में काम के दौरान दो ठेका श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि पांच मजदूर घायल हो गये. मृतकों की पहचान अकरम अंसारी तथा हसन अंसारी के रूप में की गयी है, जो मिहिजाम थाना क्षेत्र के सहरडाल गांव के मोमिनपाड़ा गांव के […]
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलक्षंजन कारखाना के मेन सॉप संख्या पांच में काम के दौरान दो ठेका श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि पांच मजदूर घायल हो गये. मृतकों की पहचान अकरम अंसारी तथा हसन अंसारी के रूप में की गयी है, जो मिहिजाम थाना क्षेत्र के सहरडाल गांव के मोमिनपाड़ा गांव के रहनेवाले थे.
बताया जाता है कि कुल 13 ठेका श्रमिक पेंट करने के लिए पहुंचे थे. यहां बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में ये लोग आ गये. अकरम की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि हसन अंसारी ने इलाज के दौरान केजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के बाद चिरेका के केजी अस्पताल के बाहर मृतकों व घायलों के परिजन ट्रेड यूनियन के लोगों के साथ जमा हो गये.
ये लोग घायलों के बेहतर इलाज व मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर आसनसोल एसडीओ, सलानपुर बीडीओ व जामताड़ा विधायक विष्णु प्रसाद भैया मौके पर पहुंचे. वहीं चिरेका के सीइ और डिप्टी सीइ से ठेका मजदूर संघ के चरंजित सिंह मिले तथा मुआवजा की मांग की. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










