जामताड़ा में पारा शिक्षिका की हत्या

।। नगर प्रतिनिधि ।। बुधवार से लापता उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेतुलियाटांड़ की प्रधानाध्यापिका ललिता हांसदा ( 35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी . साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव के कई टुकड़े किये गये और उसे कुएं में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया […]
।। नगर प्रतिनिधि ।।
बुधवार से लापता उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेतुलियाटांड़ की प्रधानाध्यापिका ललिता हांसदा ( 35 वर्ष) की हत्या कर दी गयी . साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव के कई टुकड़े किये गये और उसे कुएं में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया . मृतिका के शरीर के कुछ हिस्से गायब थे. पुलिस ने घटना स्थल के एक किलोमीटर तक शव के बाकि हिस्सों की तलाश की लेकिन शव के बाकि हिस्सों का कुछ पता नहीं चल सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




