शायन मुखर्जी ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन
शायन मुखर्जी ने तैराकी प्रतियोगिता में जीते तीन स्वर्ण पदक

जामताड़ा. 15वीं झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. 15वीं झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में हुई. प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला तैराकी संघ के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में जामताड़ा के प्रतिभाशाली तैराक शायन मुखर्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किया. शायन ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक व 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया. शायन की इस उपलब्धि से जामताड़ा जिले में खुशी का माहौल है. जामताड़ा जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने शायन मुखर्जी को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है. संघ के सचिव देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. मौके पर स्विमिंग अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, मिहिजाम नगर अध्यक्ष जयश्री देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, जुगुनू रॉय, शांति देवी, दिनेश यादव , श्याम नारायण, कंचन रजक, सीतानाथ गोस्वामी, उमा झा ने शयन को बधाई दी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola