चोरी के 10 मोबाइल के साथ एक नाबालिग किशोर निरुद्ध
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 8:43 PM
जामताड़ा. जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का उद्भेदन कर लिया है. चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किया है.
संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का उद्भेदन कर लिया है. चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किया है. साथ ही एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध किया है. एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने यह कार्रवाई की है. एसडीपीओ ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 (18 मई 2026) में सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना हुई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के ताराजोरी गांव में छापेमारी की. इस दौरान एक नाबालिग किशोर को चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी की, जहां से आठ और चोरी के मोबाइल बरामद किए गये. इस प्रकार कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. कहा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एएसआइ रंजीत प्रसाद गुप्ता, एएसआइ साकेत प्रताप देव, एसआइ धर्मेंद्र कुमार रजक तथा तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह एवं सुशील झा आदि शामिल थे. मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










