झामुमो कार्यकर्ताओं ने एसआइआर को लेकर किया विमर्श

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाला. प्रखंड के देवलेश्वर उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो की कुलडंगाल पंचायत समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड के देवलेश्वर उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो की कुलडंगाल पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में एसआFआर को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने बूथों में अनमैप्ड मतदाताओं की जानकारी दी. बीएलओ के द्वारा अब-तक मैप्ड किए गए मतदाताओं की जानकारी दी गयी. मौके पर सानंद मोहन माजि ने कहा कि मतदान एक गणतांत्रिक अधिकार है. इसलिए कोई भी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को गंभीरता के साथ कार्य करना होगा. बूथ कमेटी सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका अहम है. अनमैप्ड मतदाताओं का नाम मैप्ड कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक मतदाताओं से संपर्क कर उनके असुविधा को दूर करने का संकल्प लिया. मौके पर सुनील दास, तपन झा, प्रभाकर पाल, माधव गोरांई, जगन्नाथ गोराई, दिनेश गोरांई, स्वपन गोरांई, कालीपद माजि आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola