फतेहपुर में एक ही सामान के अलग-अलग दाम, चीनी कहीं 55 तो कहीं 60 रुपये किलो

Updated:
विज्ञापन

अजीत यादव, समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फतेहपुर में किराना और खाद्य सामग्री की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे ग्राहक परेशान हैं. एक ही सामान की अलग-अलग दुकानों में अलग-अलग कीमत वसूली जा रही है. उपभोक्ताओं ने दुकानों की जांच और कीमतों की निगरानी की मांग की है.

विज्ञापन

फतेहपुर : फतेहपुर बाजार सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में किराना व खाद्य सामग्री की अलग-अलग कीमत वसूले जाने से उपभोक्ता परेशान हैं. एक ही सामान की कीमत अलग-अलग दुकानों में अलग होने से ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. चीनी कहीं 55 रुपये किलो तो कहीं 60 रुपये किलो तक बिक रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अन्य रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के दामों में भी इसी तरह अंतर देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

दुकानों में कीमतों का अंतर

उपभोक्ताओं के अनुसार फतेहपुर बाजार से लेकर गांव की छोटी-बड़ी दुकानों तक सामान की कीमतों में अंतर है. कई दुकानों पर प्रमुख खाद्य सामग्री की कीमत का रेट चार्ट भी प्रदर्शित नहीं किया जाता है. इससे ग्राहकों को उचित कीमत की जानकारी नहीं मिल पाती है और अधिक राशि लिए जाने की शिकायत सामने आती है.

कीमत सार्वजनिक करने की मांग

समाजसेवी अजीत यादव ने कहा कि आवश्यक खाद्य सामग्री की कीमतों में इतना अंतर उपभोक्ताओं के हित में उचित नहीं है. विभाग को बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों की जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाना चाहिए. दुकानदारों को भी प्रमुख सामग्री की कीमत सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी चाहिए.

दुकानों की जांच की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से दुकानों की जांच कर खाद्य सामग्री की कीमतों की निगरानी करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola