जल संचयन योजनाओं की धरातली हकीकत जांचने पहुंचीं नोडल पदाधिकारी, पांच पंचायतों में लिया जायजा
स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
नोडल पदाधिकारी रितु कुमारी उरांव ने जामताड़ा प्रखंड की पांच पंचायतों में जल संचयन योजनाओं का जमीनी निरीक्षण किया. उन्होंने योजनाओं के निर्माण में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. इस दौरान चेक डैम, तालाब और रिचार्ज सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण संरचनाओं की जांच की गई.
प्रतिनिधि, जामताड़ा : जल संचयन जन भागीदारी योजना के तहत शनिवार को दुमका, देवघर एवं जामताड़ा की नोडल पदाधिकारी रितु कुमारी उरांव ने जामताड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जल संचयन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने पियालशोला, लादना, मैझिया, सुखजोड़ा एवं दुलाडीह पंचायत में मनरेगा एवं अन्य विभागों से संचालित जल संचयन योजनाओं की जांच की.
तकनीकी मानकों पर परखी गयीं जल संचयन संरचनाएं
निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन, जियो ट्रैकिंग तथा अक्षांश-देशांतर की स्थिति की जानकारी ली. चेक डैम, तालाब, परकोलेशन टैंक सहित अन्य जल संचयन संरचनाओं का निर्माण तकनीकी मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की गयी.
रिचार्ज सिस्टम और फिल्टर की भी जांच
निष्क्रिय या बंद पड़े बोरवेल को पुनर्जीवित करने के लिए लगाए गये रिचार्ज सिस्टम की कार्यक्षमता तथा पानी के साथ आने वाली मिट्टी को रोकने के लिए बनाए गये फिल्टर की स्थिति का भी जायजा लिया.
गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान का निर्देश
नोडल पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को योजनाओं की गुणवत्ता एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर कनीय अभियंता कर्म दास सोरेन एवं रोजगार सेवक नगमा बानो मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए