दायित्व को समझें चिकित्सक कार्यक्रम . स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा

जामताड़ा : समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान डीसी श्री दूबे ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड को 25 दिसंबर को कैशलेस करना है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी व पदाधिकारी के साथ कैशलेस को लेकर कार्यशाला करने […]
जामताड़ा : समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान डीसी श्री दूबे ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड को 25 दिसंबर को कैशलेस करना है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी व पदाधिकारी के साथ कैशलेस को लेकर कार्यशाला करने का निर्देश दिया.
वहीं समीक्षा के क्रम में पाया कि परिवार नियोजन के तहत जिला में इस वर्ष 3500 महिलाओं को परिवार नियोजन के तहत महिला बंध्याकरन करना था, लेकिन नवंबर तक मा़़़त्र 168 महिला का ही बंध्याकरन हुआ है. वहीं पुरुष नशबंदी के लिए जिला को लक्ष्य 500 दिया था, लेकिन ये भी नवंबर तक मात्र 19 ही हुआ है. जिस पर डीसी श्री दूबे ने नाराजगी जताई. साथ ही डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग काम के प्रति गंभीर नहीं है. कहा जो चिकित्सक अपने कार्यों को दायित्व नहीं समझते हंै
वैसे चिकित्सक सरकारी नौकरी छोड़ दें और निजी अस्पताल चलायें. काम नहीं करने वाले पदाधिकारी को बक्सा नहीं जायेगा. वहीं डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि परिवार नियोजन के तहत पुरुषो का नशबंदी किया जा रहा है, जिसमें सोमवार को 4 हाइड्रोसिल ऑपरेशन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




