नारायणपुर : महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर : महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जनजाति महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जनजाति महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाने में कांड संख्या 07/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 62/64 एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(डब्ल्यू)(आई) के तहत दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार. पीड़िता (40 वर्ष) बताई जा रही है. घटना 14 जनवरी 2026 की रात 7:30 बजे की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी तैयब अंसारी के रूप में की गयी है. आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ उसकी सहमति के बिना जबरदस्ती करने का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जांच की जिम्मा पुअनि नितेश कुमार यादव को सौंपी गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola