स्पीकर ने विद्यालय के विकास के लिए शिक्षक, अभिभावकों किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने विद्यालय के विकास के लिए शिक्षक, अभिभावकों किया सम्मानित

नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो व डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने नाला प्लस टू उच्च विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देने वाले जमीन दाता, अभिभावक, छात्र-छात्रा सहित शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, मेमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो व डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने नाला प्लस टू उच्च विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देने वाले जमीन दाता, अभिभावक, छात्र-छात्रा सहित शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, मेमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने करोड़ों की जमीन दान देने वाले रमन बाउरी के बंशधर दिनेश बाउरी, विद्यालय के संस्थापक सचिव डॉ शक्ति पद साधु के सुपुत्र कृष्णेंदु साधु, नाला क्षेत्र के प्रख्यात व्यवसायी रंजीत कुमार डोकानियां, अभिभावक उत्तम कुमार सेन, शुभजीत साधु, बिजेंद्र मित्रा, खेलो झारखंड में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं धोनी टुडू, नागेश टुडू, पूर्णिमा मुर्मू, गोविंद कुमार सेन को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा शिक्षक सह प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, सुरजीत भट्टाचार्य, मुकेश कुमार, बादशाह मुखर्जी, प्रियतोष साधु, दिलीप कुमार रवानी को भी सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola