सास ने रची थी दामाद को बेटी की हत्या में फंसाने की साजिश

Published at :14 Dec 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
सास ने रची थी दामाद को बेटी की हत्या में फंसाने की साजिश

मिहिजाम : दो बच्चों की मां के लापता होने के मामले को रविवार को पटाक्षेप हो गया. घटना में लापता महिला की मां ने ही अपनी बेटी को घर में छिपा कर दामाद को बेटी की हत्या या गायब कर देने के आरोप में फंसाना चाहा, लेकिन मां की मंसा पर दामाद के मोबाइल कॉल […]

विज्ञापन
मिहिजाम : दो बच्चों की मां के लापता होने के मामले को रविवार को पटाक्षेप हो गया. घटना में लापता महिला की मां ने ही अपनी बेटी को घर में छिपा कर दामाद को बेटी की हत्या या गायब कर देने के आरोप में फंसाना चाहा, लेकिन मां की मंसा पर दामाद के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड ने पानी फेर दिया.
शनिवार की सुबह छाताडंगाल इलाके से दो बच्चों की मां अपने बच्चों को छोड़कर फरार हुई थी. मामला थाना पहुंचा. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की ब्याहता की मां ने ही अपनी बेटी को चित्तरंजन स्थित सिमजोरी आवास में छुपाकर रखा है.
जिसका पड़ोस के एक युवक से शादी से पूर्व ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. दामाद ने इस बात से संबंधित कॉल रिकॉर्ड पुलिस को मुहैया कराया. जिसके बाद पुलिस ने सब कुछ पता लगा लिया और ब्याहता को भी बरामद कर लिया. रविवार को दोनों पक्षों को लेकर पुलिस ने आपसी समझौते के तहत मामला शांत कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola