इजरायल-ईरान में फिर छिड़ेगा युद्ध? रक्षा मंत्री बोले- अब बस अमेरिका की ‘हरी झंडी’ का इंतजार

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

ईरान के खिलाफ युद्ध को तैयार इजरायल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Israel Defence Minister Katz: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काटज ने साफ कर दिया है कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ दोबारा युद्ध शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. द जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (23 अप्रैल) को एक सुरक्षा बैठक के दौरान काटज ने कहा कि इजरायली सेना अब सिर्फ अमेरिका की मंजूरी का इंतजार कर रही है ताकि वह अपने सैन्य अभियानों को आगे बढ़ा सके.

विज्ञापन

Israel Defence Minister Katz: रक्षा मंत्री काटज ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) हमले और बचाव दोनों के लिए तैयार है और सभी जरूरी ठिकानों की पहचान कर ली गई हैकाटज उन्होंने जोर देकर कहा कि अगली बार की सैन्य कार्रवाई पहले से अलग और बहुत ज्यादा घातक होगी. इजरायल का लक्ष्य ईरान के उन हिस्सों पर चोट करना है जहां उसे सबसे ज्यादा दर्द हो, ताकि वहां के शासन की नींव को हिलाया जा सके.

विज्ञापन

ईरान की अंदरूनी हालत पर उठाए सवाल

काटज ने ईरान के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के नेता इस वक्त सुरंगों में छिपे हुए हैं और उन्हें आपस में बातचीत करने या फैसले लेने में दिक्कत आ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान का शासन अपने ही लोगों को दबाने के लिए ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ और ‘बसीज’ का इस्तेमाल करता है. साथ ही, उन्होंने तेहरान पर तेल की कीमतों को बढ़ाने की धमकी देकर दुनिया को डराने का भी आरोप लगाया.

डोनाल्ड ट्रंप बोले- परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किसी को भी नहीं करना चाहिए. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास पर्याप्त तेल सप्लाई है और कई जहाज अब ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के बजाय अमेरिका की ओर आ रहे हैंकाटज

होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ पर पूरा नियंत्रण है और ईरान पर दबाव बनाने के लिए इसे जानबूझकर बंद रखा गया हैकाटज उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका इस समय सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल उत्पादन कर रहा है और वे वेनेजुएला से भी लाखों बैरल तेल ले रहे हैंकाटज ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे ईरान के साथ एक मजबूत समझौता चाहते हैं और इसके लिए वे किसी जल्दबाजी में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: भारत को ‘नरक’ कहना ट्रंप को पड़ा भारी, ईरान ने घेरा; कहा- कभी यहां आकर तो देखो!

ईरान ने दिखाया एकता का संदेश

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान के अंदरूनी पावर स्ट्रक्चर में फूट के दावे किए गए थे, जिसे ईरान सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ईरानी सरकार ने एकता का संदेश जारी किया.

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ, सरकारी सूचना परिषद के प्रमुख इलियास हजराती और कृषि मंत्री गुलामरेजा नूरी सहित कई बड़े अधिकारियों ने एक साथ पोस्ट शेयर कर कहा कि ईरान पूरी तरह एकजुट है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से देश को ‘कट्टरपंथी’ और ‘उदारवादी’ जैसे गुटों में बांटने की कोशिशें हकीकत से परे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत को कहा धरती का ‘नरक’, भड़का विदेश मंत्रालय; बोला- यह बयान गलत और बकवास है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola