जामताड़ा में कुएं से दो बच्चियों के शव मिले

देवघर के कुसमापहाड़ी की घटनादुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंकने की आशंकाचेहरे व गले पर सिगरेट से जले का निशानजामताड़ा नगर : जामताड़ा पुलिस ने गुरुवार को कुसमापहाड़ी स्थित पिथुडंगाल के एक कुएं से दो नाबालिग का शव बरामद किया है. दोनों लड़कियां दो दिन से गायब थी. दोनों शवों के पैर एक-दूसरे […]
देवघर के कुसमापहाड़ी की घटना
दुष्कर्म के बाद हत्या कर कुएं में फेंकने की आशंका
चेहरे व गले पर सिगरेट से जले का निशान
जामताड़ा नगर : जामताड़ा पुलिस ने गुरुवार को कुसमापहाड़ी स्थित पिथुडंगाल के एक कुएं से दो नाबालिग का शव बरामद किया है. दोनों लड़कियां दो दिन से गायब थी. दोनों शवों के पैर एक-दूसरे से पत्थर के साथ बंधे हुए थे. दोनों शवों पर जले का दाग व पिटाई के जख्म के निशान मिले हैं.
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कहा कि शव देखने से लगता है कि दोनों को दुष्कर्म के बाद मारपीट कर कुएं में फेंक दिया गया है. दोनों युवतियां कुसमापहाड़ी गांव की निवासी थी. दोनों की उम्र 13 से 14 वर्ष बतायी जा रही है. मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों घर का काम पूरा कर शौच के लिए निकली थी. फिर वापस नहीं लौटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










