छवि मुमरू ने लिया राष्ट्रपति से गोल्ड मैडल

Published at :16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
छवि मुमरू ने लिया राष्ट्रपति से गोल्ड मैडल

नाला : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से छवि मुमरू ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नाला प्रखंड के महेशमुंडा पंचायत के महेशमुंडा गांव की कुमारी छवि मुमरू ने अपनी प्ररंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की. उन्होंने 2006 में नाला राजकीय […]

विज्ञापन

नाला : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से छवि मुमरू ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नाला प्रखंड के महेशमुंडा पंचायत के महेशमुंडा गांव की कुमारी छवि मुमरू ने अपनी प्ररंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की.

उन्होंने 2006 में नाला राजकीय उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की. 2008 में कला संकाय में संताल परगना महाविद्यालय दुमका से द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

इन्होंने संताली ऑलचिकी में सिदो कान्हू मुमरू विश्व विद्यालय से बैचलर ऑफ आर्टस में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास कर विवि ही नहीं बल्कि पूरे संताल समाज का नाम बढ़ाया.एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के दलित, पतित महिलाओं को जागरूक कर मुख्य धारा से जोड़ना है. बताया कि उनकी माता का नाम सरस्वती मुमरू, पिता स्व गुलु मुमरू, भाई किशन मुमरू, महादेव मुमरू, बाबुश्वर मुमरू तथा गुरु हमेसा मार्ग दर्शक रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola