चार मई की बंदी को लेकर झाविमो ने की बैठक

Published at :28 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
चार मई की बंदी को लेकर झाविमो ने की बैठक

फोटो : 28 जाम 09 बैठक करते झाविमो कार्यकर्ताकुंडहित . कुंडहित डाकबंगला मैदान में झाविमो की बैठक कैलाश मंडल की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में चार मई को झारखंड बंद की तैयारी पर चर्चा हुई. पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि राज्य में भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध संपूर्ण राज्य […]

विज्ञापन

फोटो : 28 जाम 09 बैठक करते झाविमो कार्यकर्ताकुंडहित . कुंडहित डाकबंगला मैदान में झाविमो की बैठक कैलाश मंडल की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में चार मई को झारखंड बंद की तैयारी पर चर्चा हुई. पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि राज्य में भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में बंदी बुलायी गयी है. यह कानून काला कानून है, जो किसानों की जमीन को हड़प कर कॉरपोरेट घरानों को, उद्योगपतियों को देने के लिए बनायी गयी है. कहा कि इस बिल के विरुद्ध सीपीइ, सीपीएम, राजद, जेडीयू तथा झाविमो ने मिलकर राज्य में बंदी बुलायी है. मौके पर मुकुल मरांडी, जितेंद्र नाथ पुरी, कुमारीश मान्ना, उमाशंकर माजी, हरे कृष्ण पाल, तपन घोष, कैलाश मंडल, किलिप माजी, तामस गोप, मिहिर गोप, स्वपन मंडल, गुरुपद घोष, लाखपति माल, श्रीचरण मान्ना, अचीन मान्ना, जगबंधु घोष, सत्यवान मंडल, निताई मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola