आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Published at :21 Apr 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

जामताड़ा : हत्या के एक मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने करीब चार घटें तक बंधक बना लिया. काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने उसे मुक्त किया. जानकारी के अनुसार एसआइ भोला नाथ सिंह अपने दलबल के साथ जामताड़ा थाना कांड संख्या 47/15 मामले में गोखलाडीह निवासी खुर्शिद आलम को […]

विज्ञापन
जामताड़ा : हत्या के एक मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को ग्रामीणों ने करीब चार घटें तक बंधक बना लिया. काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने उसे मुक्त किया. जानकारी के अनुसार एसआइ भोला नाथ सिंह अपने दलबल के साथ जामताड़ा थाना कांड संख्या 47/15 मामले में गोखलाडीह निवासी खुर्शिद आलम को गिरफ्तार करने गांव पहुंची.
तभी गांव वालों ने पुलिस को घेर लिया एवं झुठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगा कर उन्हें रोक लिया. ग्रामीणों ने बताया की घटना के वक्त खुर्शिद आलम ओडिशा में काम कर रहा था. फिर भी पुलिस हत्या के मामले में उसे आरोपित बनाया है. ग्रामीण मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे.
क्या कहते हैं एसआइ
एसआइ भोला नाथ सिंह ने बताया कि वे घटना के बारे में अन्य लोगों के बयान लेने गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola