मिहिजाम में कोयला डिपो से 92 हजार की लूट

Published at :21 Apr 2015 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम में कोयला डिपो से 92 हजार की लूट

मिहिजाम : हांसीपहाड़ी इलाके में रविवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने डॉल्फिन इंटरप्राइज नामक कोयला डिपो के कार्यालय में घुस कर मजदूरों के भुगतान के लिए अलमारी में रखे 92 हजार रुपये लूट लिये. डिपो में तैनात दो प्राइवेट गार्ड को खदेड़ कर पीटा. किसी तरह गार्ड वहां से अपनी जान बचा कर भागा. […]

विज्ञापन
मिहिजाम : हांसीपहाड़ी इलाके में रविवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने डॉल्फिन इंटरप्राइज नामक कोयला डिपो के कार्यालय में घुस कर मजदूरों के भुगतान के लिए अलमारी में रखे 92 हजार रुपये लूट लिये. डिपो में तैनात दो प्राइवेट गार्ड को खदेड़ कर पीटा. किसी तरह गार्ड वहां से अपनी जान बचा कर भागा. इस क्रम में कंपनी के मालिक सतपाल यादव व पंकज दे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी.
वापस जाने के दौरान अपराधियों ने गार्ड मोहन मल्लाह की बाइक (जेएच 21सी/3669) को आग लगा दी व डिपो की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हांसीपहाड़ी निवासी दोनों गार्ड मोहन मल्लाह और हरालाल राय उर्फ हीरू ने बताया कि सफेद रंग की मारुति आर्टिका कार पर सवार होकर पांच की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर आये थे. मामले को लेकर सतपाल यादव पिता विजय यादव व पंकज दे पिता परिमल ने थाने में हांसीपहाड़ी निवासी मुन्ना सिंह, सपन राय, भरत राय, संजीत सिंह, आजाद यादव व चार अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जामताड़ा एसपी कुसुम पुनिया ने कहा कि फिलहाल मैं बाहर हूं घटना की पूरी जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola