ओके....सोयेब ने बनाया ऑटो पंप स्विच

फोटो : 20 जाम 09,10नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. इस तथ्य को सत्य कर दिखाया है सोयेब ने. चैंगाइडिह गांव का रहने वाले 30 वर्षीय सोयेब ने ऑटो पंप स्विच का आविष्कार किया है. हालांकि सोयेब की पढ़ाई-लिखायी कुछ खास नहीं […]
फोटो : 20 जाम 09,10नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. इस तथ्य को सत्य कर दिखाया है सोयेब ने. चैंगाइडिह गांव का रहने वाले 30 वर्षीय सोयेब ने ऑटो पंप स्विच का आविष्कार किया है. हालांकि सोयेब की पढ़ाई-लिखायी कुछ खास नहीं है. मशीन को एक बार चालू करने के बाद जरूरत के हिसाब से ऑन-ऑफ होता है. मशीन का उपयोग मोटर से टंकी में पानी भरने में किया जाता है. टंकी अगर भर जाता है तो यह मशीन खुद उसे बंद कर देता है. पानी कम होने पर स्वत: मशीन चालू हो जाता है. साथ ही बहुत ही कम समय में टंकी को भर देता है. सोयेब ने बताया कि उसका दूसरा आविष्कार चोरों को पकड़ने के काम आयेगा. पांच मीटर की दूरी में अगर चोर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो घर में रहने वाले लोगों को पता चल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










