जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Published at :13 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाजिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा परिसर में सोमवार को जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डीएलएसए के सचिव सब जज प्रभाकर सिंह ने करते हुए कहा कि समय-समय झालसा और नालसा के निर्देश पर जेल अदालत लगाया जा रहा है. यह विचाराधीन कैदियों के लिये आयोजन […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाजिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा परिसर में सोमवार को जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डीएलएसए के सचिव सब जज प्रभाकर सिंह ने करते हुए कहा कि समय-समय झालसा और नालसा के निर्देश पर जेल अदालत लगाया जा रहा है. यह विचाराधीन कैदियों के लिये आयोजन की जाती है. इस विषय पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. विचाराधीन कैदी के अपराध के सजा और जेल में बिताये दिनों पर विचार किया जाता है कि विचाराधीन कैदी अपने दोष को कबूल करते हैं. अपराध के अनुसार सजा और जेल में बिताये दिनों के ऊपर विचार कर रिहाई का आदेश दिया जाता है. विचाराधीन कैदी के कानूनी अधिकार मध्यस्था, स्थायी लोक अदालत मासिक लोक अदालत आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर जेल अधीक्षक महेंद्र मांझी, कोर्ट मैनेजर शुवेंदु मोहंती, अधिवक्ता मो सुफियान, डीएलएसए के सहायक नरेेंद्र नारायण उपस्थित थे.—————–फोटो : 13 जाम 07 संबोधित करते सब जज प्रभाकर सिंह.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola