ओके :: विधवा भाभी को किया घायल

Published at :12 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :: विधवा भाभी को किया घायल

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा मकान हड़पने को लेकर एक व्यक्ति ने रविवार को विधवा भाभी को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. यह घटना जामताड़ा शहर के मैन बाजार की है. शांति देवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. वह अपने एक बेटे के साथ जामताड़ा मैन बाजार स्थित घर में […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा मकान हड़पने को लेकर एक व्यक्ति ने रविवार को विधवा भाभी को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. यह घटना जामताड़ा शहर के मैन बाजार की है. शांति देवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. वह अपने एक बेटे के साथ जामताड़ा मैन बाजार स्थित घर में रह रही है. रविवार को उसका देवर कालू साव व उसकी पत्नी शांति देवी उसके घर में घुसे और उसक साथ मारपीट की. इस दौरान कालू ने धारदार हथियार से वार कर शांति देवी को घायल कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल शांति देवी को सदर अस्पताल में भरती कराया. यहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज आरोपित कालू साव की पत्नी को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola