नारायणपुर के दलदला गांव में यज्ञ का शुभारंभ

Published at :10 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर के दलदला गांव में यज्ञ का शुभारंभ

प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर के दलदला गांव में शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ श्री रूद्र महायज्ञ शुरू हो गया. इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो… के पवित्र जयघोष से कलश यात्रा में शामिल कन्याओं व श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. बता […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर के दलदला गांव में शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ श्री रूद्र महायज्ञ शुरू हो गया. इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो… के पवित्र जयघोष से कलश यात्रा में शामिल कन्याओं व श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. बता दें कि यह महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा. हर दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शुक्रवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा में इलाके के 511 कुंवारी कन्याओं नेे नारायणपुर के लोधरिया नदी के महादेव मठ से जल भरकर यज्ञ मंडप तक लायी. इस कलश यात्रा के दौरान बच्चियों के लिए समिति एवं नारायणपुर के व्यवसायी वर्गों ने कलश यात्रा के मार्ग पर पेयजल, शरबत, फल आदि की व्यवस्था की थी. डीजे, बैंड पार्टी, भांगड़ा पार्टी सहित पारंपरिक ढोल, नगाड़े आदि की भी व्यवस्था करायी गयी थी. कन्याओं ने अजय नदी में जल भरा व कौल्हरिया से नारायणपुर बाजार, दुर्गामंदिर होते हुए पुन: यज्ञ शाला पहुंचीं. इसके बाद पुरोहितों ने हवन शुरू किया. यज्ञाचार्य के अलावे सभी पुरोहितों द्वारा विधि विधान से जल संकल्प करवाकर हवन का शुरू किया. इस दौरान नारायणपुर के पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिला. वहीं जामताड़ा नगर अध्यक्ष विरेंद्र मंडल भी पावन यज्ञ के कलश यात्रा में शामिल थे.——————–फोटो: 10 जाम 05 कलश यात्रा करती महिलायें, 06 उमडी भीड, 07 जल उठाते

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola