जूता गोदाम में लगी आग

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाशहर के मेन बजार में जूता गोदाम में आग लगने से करीब एक लाख रुपये का जूता जल कर राख हो गया है. घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है. उस समय दुकानदार सिद्धेश्वर माजी घर पर थे. लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके दुकान से धुआं निकल रहा […]
नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाशहर के मेन बजार में जूता गोदाम में आग लगने से करीब एक लाख रुपये का जूता जल कर राख हो गया है. घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है. उस समय दुकानदार सिद्धेश्वर माजी घर पर थे. लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके दुकान से धुआं निकल रहा है. साथ ही लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी. दमकल ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. किस कारण से आग लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. लेकिन आग लगने के कारण आस पास के दुकानदार भयभीत हैं.——————————-फोटो : 09 जाम 07—————————————दुकानदार और पुलिस जवान के बीच झड़पमिहिजाम . कानगोई रेलफाटक के निकट गुरुवार सुबह ठेले पर फल बेच रहे दुकानदार से फलों के दाम को लेकर पुलिस के जवानों के साथ झड़प हो गई. पुलिस जवानों पर फल विक्रेता ने फल काटने के चाकू ही तान दिया. पुलिस जवान चाईबासा से जामताड़ा आ रहे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान सादे वर्दी में एक निजी भेन पर सवार थे. पुलिसवालों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी विद्यानंद चौधरी ने मौके पर पहुंच कर फल वाले को जमकर फटकार लगायी. माफी मांगने तथा आईंदा ऐसी गलती न दोहराने की कसम खाने के बाद फलवाले को मुक्ति मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










