नन बैंकिंग के दो एजेंट के विरुद्ध ठगी का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2015 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में नजबून बीबी ने सहबूब खान स्मार्ट इंडिया रीपन मेन्यूफैरिंग लिमिटेड नन बैंकिंग के एक ऐजेंट के विरुद्ध 65 हजार रुपया धोखाधड़ी करने का पीसीआर किया है. नजबून बीबी ने आरोप लगाया है कि इस ऐजेंट ने वर्ष 2012 में घर आकर कहा था कि कम समय […]
विज्ञापन
जामताड़ा कोर्ट : एसीजेएम एसएस फातमी के न्यायालय में नजबून बीबी ने सहबूब खान स्मार्ट इंडिया रीपन मेन्यूफैरिंग लिमिटेड नन बैंकिंग के एक ऐजेंट के विरुद्ध 65 हजार रुपया धोखाधड़ी करने का पीसीआर किया है. नजबून बीबी ने आरोप लगाया है कि इस ऐजेंट ने वर्ष 2012 में घर आकर कहा था कि कम समय में जमा रुपया दुगुना हो जायेगा.
लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐजेंट ने 65 हजार रुपये की ठगी कर ली है. पीड़ित महिला बागडेहरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की रहने वाली है.
एक अन्य समाचार के अनुसार नजबून बीबी ने कोलकाता वायर इंडस्ट्री इंडिया नामक नन बैंकिंग कंपनी के ऐजेंट सनातन मंडल, ग्राम अम्बा, थाना कुंडहित निवासी पर एक लाख बत्तीस हजार रुपया ठगी करने का आरोप लगाया है. महिला को कोलकाता वायर और स्मार्ट इंडिया नामक ननबैंकिंग का बांड दिया गया था. जिसका भुगतान नहीं हुआ और ननबैंकिंग के कार्यालय बंद हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










