ओके....प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक में बोले सीएस

Published at :08 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओके....प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक में बोले सीएस

फोटो : 07 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा सिविल सर्जन सभागार में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा वीके साहा ने किया. उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की सूची अंकित करें. स्वास्थ्य केंद्र में कौन-कौन सी दवा उपलब्ध है […]

विज्ञापन

फोटो : 07 जाम 01,02नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा सिविल सर्जन सभागार में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा वीके साहा ने किया. उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की सूची अंकित करें. स्वास्थ्य केंद्र में कौन-कौन सी दवा उपलब्ध है उसकी पूरी जानकारी सूचना पट पर अंकित करें. साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र में किस-किस दवा की जरूरत है उसकी सूची सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध करवाये. जिससे दवा उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि मरीज को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा-पूरा ध्यान रखने की जरूरत है. वही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी योजना चलायी जा रही है सभी योजनाओं की जानकारी गांव के लोगों को होनी चाहिए. योजनाओं की जानकारी प्रचार-प्रसार या अन्य माध्यम से दे. मौके पर जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ डीके अखौरी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ एसके मिश्रा, डॉ एके घोष, डीपीएम दीपक कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola