ओके.... स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी का धरना प्रदर्शन

फोटो: 07 जाम 13 धरना देते जामताड़ा . अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आदिवासी और मूलवासी स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी एएसएएआइपी एमपीएम के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता कर रहे विशेश्वर मरांडी ने कहा कि भारत में विकास के नाम पर पहले भी झारखंड क्षेत्र में लगभग 30 लाख […]
फोटो: 07 जाम 13 धरना देते जामताड़ा . अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आदिवासी और मूलवासी स्थानीयता की मांग को लेकर जेडीपी एएसएएआइपी एमपीएम के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया. इसकी अध्यक्षता कर रहे विशेश्वर मरांडी ने कहा कि भारत में विकास के नाम पर पहले भी झारखंड क्षेत्र में लगभग 30 लाख एकड़ जमीन आदिवासियों का छीन कर विस्थापित किया जा चुका है. अब मूलवासी डोमिसाइल और स्थानीयता के मामले में पुन: जमीन हड़पने का षडयंत्र प्रतीत हो रहा है. जिसका हम सभी अपना विरोध धरना प्रदर्शन के माध्यम से कर रहे हैं. पूर्व विस्थापित हुए आदिवासियों का न्यायपूर्ण पूर्णावास अभी तक नहीं हुआ. सरकार के विपक्षी दल जेएमएम द्वारा डोमिसाइल आदि का नीति का प्रारूप तय नहीं किया गया. हम सभी बिरसा मंुडा के सपने को सच बनाने वाला डोमिसाइल नीति का प्रारूप चाहते हैं. धरना प्रदर्शन में सिकंदर टुडू, राजेश बेसरा, शिवशंकर सोरेन, गोपाल सोरेन, कैरामुनी मुर्मू, बलदेव मुर्मू, कुंदन मुर्मू, संजीत सोरेन, अमित सोरेन, अविशर सोरेन, महादेव टुडू थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










