ओके... जैविक खेती से रहती है पौष्टिकता बरकरार: बीटीएम

Published at :26 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... जैविक खेती से रहती है पौष्टिकता बरकरार: बीटीएम

फोटो : 26 जाम 03 प्रशिक्षण प्राप्त करते किसानप्रतिनिधि, जामताड़ाआत्मा जामताड़ा एवं दृढ़ संकल्प संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन री-फॉमर्स के तहत नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में जैविक खेती पर प्रशिक्षण का शुभारंभ मुखिया मनोरथ मरांडी, प्रखंड बीटीएम मो इकबल हुसैन एवं पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया गया. अवसर पर बीटीएम इकबाल हुसैन […]

विज्ञापन

फोटो : 26 जाम 03 प्रशिक्षण प्राप्त करते किसानप्रतिनिधि, जामताड़ाआत्मा जामताड़ा एवं दृढ़ संकल्प संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन री-फॉमर्स के तहत नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में जैविक खेती पर प्रशिक्षण का शुभारंभ मुखिया मनोरथ मरांडी, प्रखंड बीटीएम मो इकबल हुसैन एवं पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया गया. अवसर पर बीटीएम इकबाल हुसैन ने उपस्थित किसानों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जैविक खेती करने पर जोर दिया. इस तरह की खेती में कीटनाशक रासायनिक खाद एवं हाइब्रिड बीज का प्रयोग नहीं किया जाता है. जैविक खेती से उत्पन्न खाद्यान्न में विटामिन, खनिज व पोषक तत्व उच्च मात्रा में होते हैं. उन्होंने ओल, मकई व धन की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वहीं प्रशिक्षक भोला नाथ राम ने केंचुआ खाद बनाने के बारे में जानकारी दी. काली कुमार घोष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर वकील सोरेन, सरस्वती मरांडी, परमेश्वर हंसदा, अशोक मुर्मू, पंसुखी मरांडी, मंगोली हेंब्रम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola