यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 May 2026 5:12 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
JEECUP 2026 Application: यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
JEECUP 2026 Application: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश ने JEECUP 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन छात्रों से पहले अप्लाई नहीं हो पाया था, उनके लिए यह अच्छा मौका है.
JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और अब इसकी आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दी गई है. एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी होंगे. परीक्षा 15 से 22 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 30 मई 2026 को घोषित किया जाएगा.
JEECUP 2026 Application: ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर JEECUP 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- अंत में कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.
UP Polytechnic JEECUP 2026 Application Form Check Here
एप्लीकेशन फीस
इस परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 200 रुपये तय की गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.
JEECUP एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और अन्य डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं.
यह भी पढ़ें: IIT रुड़की में CS ब्रांच में पाना है एडमिशन? जानिए कटऑफ और प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










