उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने घाटों पर उमड़ी भीड़

Published at :25 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने घाटों पर उमड़ी भीड़

फोटो : 25 जाम 12प्रतिनिधि, मिहिजाम लोक आस्था का पर्व चैती छठ पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने अस्त होते भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर मंगलकामना की. गुरुवार कोे उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ महापर्व छठ संपन्न होगा. पर्व को लेकर श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया. अर्ध्य देने के लिए छठ घाटों […]

विज्ञापन

फोटो : 25 जाम 12प्रतिनिधि, मिहिजाम लोक आस्था का पर्व चैती छठ पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने अस्त होते भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर मंगलकामना की. गुरुवार कोे उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ महापर्व छठ संपन्न होगा. पर्व को लेकर श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया. अर्ध्य देने के लिए छठ घाटों पर काफी संख्या में श्रद्वालु उमड़े एवं व्रतियों की सेवा में लोग लगे रहे. रेलपार स्थित हाईस्कूल तालाब व चित्तरंजन के अस्पताल कॉलोनी स्थित डैम में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली. इससे पहले महापर्व छठ को लेकर छठव्रतियों ने मौसमी फलों और पूजन सामग्री की खूब खरीदारी की. मंगलवार को खरना का प्रसाद पाने के लिए लोग छठव्रतियों के आवास पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola