शिक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

Published at :25 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

नाला. बीआरसी भवन में शिक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण तथा बुनियादी प्लस प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. बुनियादी प्लस का तीन दिवसीय तथा बुनियादी प्रशिक्षण का दो दिवसीय अलग-अलग कक्षों में दी गयी. प्रशिक्षक परिमल मंडल, रीता चंद्र, नित्यानंद गोरांय तथा साधन राणा ने अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण दिये. प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्ग एक तथा दो […]

विज्ञापन

नाला. बीआरसी भवन में शिक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण तथा बुनियादी प्लस प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. बुनियादी प्लस का तीन दिवसीय तथा बुनियादी प्रशिक्षण का दो दिवसीय अलग-अलग कक्षों में दी गयी. प्रशिक्षक परिमल मंडल, रीता चंद्र, नित्यानंद गोरांय तथा साधन राणा ने अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण दिये. प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्ग एक तथा दो के बच्चों के लिये एलईपी कार्यक्रम के तहत बच्चों का बौद्धिक क्षमता तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सरल तरीके से सीखने की विधि शिक्षकों को बतायी गयी. वहीं प्रशिक्षक समीर कुमार महतो एवं नित्यानंद गोरांय ने बताया कि बुनियादी प्लस प्रशिक्षण में वर्ग दो एवं पांच के बच्चों को प्रोजेक्ट आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रोत्साहित करने सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गयी. इस प्रशिक्षण में राजेंद्र शर्मा, प्रमोद तांती, विनोद यादव, द्विजपद मंडल, आलोक भुंई, बामापद मंडल, मिठु आचार्य, किशोर कुमार साधु, शुकांत साधु, कल्पना चार, सत्येंद्र सिन्हा, नैनी प्रसाद गोरांय, शिखा रानी चांद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola