ओके.....यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ा बच्चा

मिहिजाम . सोमवार की रात चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान एक नौ वर्षीय का एक बच्चा अपने परिजन से बिछड़ गया. रात्रि पहर उसे प्लेटफॉर्म पर रोता बिलखता देख आरपीएफ के एक जवान ने बच्चे को चित्तरंजन पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चा का नाम […]
मिहिजाम . सोमवार की रात चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान एक नौ वर्षीय का एक बच्चा अपने परिजन से बिछड़ गया. रात्रि पहर उसे प्लेटफॉर्म पर रोता बिलखता देख आरपीएफ के एक जवान ने बच्चे को चित्तरंजन पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चा का नाम बाबर अली खान पिता अली अकबर खान है. वह उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया गांव तकिया का रहने वाला है. बावर को आसनसोल स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन में भेज दिया गया है. बावर काठगोदाम कोलकाता एक्सप्रेस से अपनी नानी के साथ कोलकाता जा रहा था. चित्तरंजन स्टेशन पर पानी पीनेे के लिए उतरा था. इसी बीच ट्रेन खुल गयी और वह चित्तरंजन स्टेशन पर छूट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










