अफीम की खेती मामले में 34 पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

नाला : अंचलाधिकारी बंदना भारती की पहल पर क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले किसानों के विरुद्ध नाला थाना में एक मामला दर्ज कराया गया. जिससे पोस्ता की खेती करने वाले किसानों के बीच हड़कंप मच गया. मालूम हो कि पिछले फरवरी माह में पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत सुंदरबाड़ी गांव में अंचलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन […]
विज्ञापन
नाला : अंचलाधिकारी बंदना भारती की पहल पर क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले किसानों के विरुद्ध नाला थाना में एक मामला दर्ज कराया गया. जिससे पोस्ता की खेती करने वाले किसानों के बीच हड़कंप मच गया. मालूम हो कि पिछले फरवरी माह में पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत सुंदरबाड़ी गांव में अंचलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन ने खेती को निष्ट किया.
उपायुक्त के निर्देश पर सीओ बंदना भारती ने नाला थाना में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को एक आवेदन देकर गैर जमानतीय एवं दंडनीय मामला दर्ज कराया गया. बताया जाता है कि पूरे क्षेत्र में लगभग दो से तीन एकड़ जमीन में अफीम की खेती की गयी थी. संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नाला थाना कांड संख्या- 50/2015 के तहत अफीम की खेती करने वाले किसानों के विरुद्ध कुल 34 नामजद अभियुक्त बनाया गये. गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक पहल जारी है. अंचलाधिकारी बंदना भारती ने बताया कि क्षेत्र के जोरकुड़ी, जगन्नाथ पुर, इंदकुड़ी, डुमरिया आदि गांव में अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर संबंधित थाना प्रभारी बिंदापाथर को भी निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










