ओके.... आइएचएसडीपी योजना घोटाले का मामला

मिहिजाम . आइएचएसडीपी योजना में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट में वार्ड संख्या 11 के प्रतिवेदन में अधिकारी ने कहा है कि लाभुकों द्वारा प्रथम किस्त की राशि निकासी का जिक्र मिलता है. लेकिन शेष किस्त किसने निकाली इसकी जानकारी नहीं है. जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कई लाभुकों के अभिलेख में बीपीएल […]
मिहिजाम . आइएचएसडीपी योजना में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट में वार्ड संख्या 11 के प्रतिवेदन में अधिकारी ने कहा है कि लाभुकों द्वारा प्रथम किस्त की राशि निकासी का जिक्र मिलता है. लेकिन शेष किस्त किसने निकाली इसकी जानकारी नहीं है. जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कई लाभुकों के अभिलेख में बीपीएल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र का अभाव है. फोटो अभिप्रमाणित नहीं है. अंगूठे के निशान प्रमाणित नहीं है. पारिवारिक सदस्य् ाता सूची संगलग्न नहीं है. जेई की अनुशंसा नहीं है. लाभुक द्वारा दाखिल जमीन के परचा में तो दाग संख्या स्पष्ट नहीं है. लाभुकों को जातिगत आधार पर अंशदान करना था लेकिन सभी लाभुकों को सामान्य श्रेणी मे रखा गया. स्वीकृत योजनाओं को कनीय अभियंता द्वारा न तो नक्शा पास कराया गया है और न कनीय अभियंता ने आवास निर्माण से पूर्व स्थल निरीक्षण किया. यहां तक की भुगतान से पूर्व मापी नहीं करायी गयी. सत्यापन सूची का प्रकाशन नहीं किया गया, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन नहीं हुआ और न ही सोशल ऑडिट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










