खलिहान जल कर राख, हजारों का नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित : अंबा गांव के मंटू धीवर के खलिहान में आग लगने से धान जलकर राख हो गया है. अगलगी की सूचना बीडीओ सह सीओ अरविंद ओझा को दी गयी है. श्री ओझा ने कहा कि कर्मचारी को भेजा गया है. आकलन के बाद ही क्षतिपूर्ति की जायेगी. वहीं कुंडहित प्रखंड के लोगों ने फॉयर […]
विज्ञापन
कुंडहित : अंबा गांव के मंटू धीवर के खलिहान में आग लगने से धान जलकर राख हो गया है. अगलगी की सूचना बीडीओ सह सीओ अरविंद ओझा को दी गयी है. श्री ओझा ने कहा कि कर्मचारी को भेजा गया है. आकलन के बाद ही क्षतिपूर्ति की जायेगी.
वहीं कुंडहित प्रखंड के लोगों ने फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग की. क्षेत्र में प्राय: अगलगी की घटना होती रहती है. जामताड़ा से फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचते-पहुंचते आग के आगोश में घर का सारा सामान जल कर राख हो जाता है. क्षेत्र में अनेकों बार बड़ी-बड़ी घटनाएं घट चुकी है. सुदराक्षीपुर गांव में तो 10 से 12 घर जल कर राख हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










