व्यवसायी का शव सिंचाई कूप से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर इलाका निवासी व्यवसायी प्रवीर तिवारी की लाश पुलिस ने गुरुवार की सुबह जेमारी स्थित एक सिंचाई कूप से बरामद की है. सिंचाई कूप में काफी पानी रहने के कारण पुलिस को इसे खाली करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गयी […]
विज्ञापन
मिहिजाम : सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर इलाका निवासी व्यवसायी प्रवीर तिवारी की लाश पुलिस ने गुरुवार की सुबह जेमारी स्थित एक सिंचाई कूप से बरामद की है. सिंचाई कूप में काफी पानी रहने के कारण पुलिस को इसे खाली करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गयी है. प्रवीर ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कि गई है. दोनों बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है.
प्रवीर के पिता के सुभाष तिवारी ने बताया कि जमीन के सिलसिले में घर से बोल कर बाहर निकला था. अगले दिन उसकी शर्ट, चप्पल और मोटरसाइकिल कुएं के पास से ग्रामीणों क ो मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल महकमा अस्पताल भेज दिया गया. मृतक प्रवीर रूपनारायणपुर स्थित आरके लॉज का मालिक था. वह पिछले दो दिनों से लापता था. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










