जीआरपी इंस्पेक्टर ने चित्तरजंन रेलपीपी का किया निरीक्षण

Published at :07 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर ने चित्तरजंन रेलपीपी का किया निरीक्षण

मिहिजाम. नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपने धंधे में परिवर्तन कर लिया है. अब नशाखुरानी गिरोह के सदस्य साइबर क्राइम की घटनाओं को घर बैठे अंजाम दे रहे हैं. यही वजह है कि रेलवे में नशाखुरानी के मामलों में गिरावट आई है. जसीडीह जीआरपी इंस्पेक्टर फजल अहमद फजल ने शनिवार को चित्तरंजन रेलपीपी का निरीक्षण […]

विज्ञापन

मिहिजाम. नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपने धंधे में परिवर्तन कर लिया है. अब नशाखुरानी गिरोह के सदस्य साइबर क्राइम की घटनाओं को घर बैठे अंजाम दे रहे हैं. यही वजह है कि रेलवे में नशाखुरानी के मामलों में गिरावट आई है. जसीडीह जीआरपी इंस्पेक्टर फजल अहमद फजल ने शनिवार को चित्तरंजन रेलपीपी का निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही. उन्होंने बताया कि ऐसे गिरोह का मुख्य केंद्र करमाटांड़ रहा है इसलिए जीआरपी अब वहां विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर अपने अधिकारियों को तैनात करेगा. इसके अलावा यात्री ट्रेनों में रूपनारायणपुर, सालानपुर आदि स्टेशनों में कोयला लादे जाने की रोकथाम करने की बात कही. वहीं मौके पर रेलवे सुरक्षा को लेकर पदाधिकारियों को कई तरह के दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola