योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : कृषि मंत्री

Published at :07 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : कृषि मंत्री

फोटो : 07 जाम 06नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों से कार्य की जानकारी प्राप्त की. वहीं मौके पर उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को समय पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिये. साथ ही जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी […]

विज्ञापन

फोटो : 07 जाम 06नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों से कार्य की जानकारी प्राप्त की. वहीं मौके पर उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को समय पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिये. साथ ही जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस बात का ध्यान पदाधिकारी को पूरी तरह से रखने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडि़या को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर खाद्य और बीज उपलब्ध कराएं तथा किसानों को खेती करने के लिये प्रेरित करें. साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के हर किसानों को दी जाय ताकि किसान इसका लाभ उठा सके. वहीं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पहंुचने की बात कही. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज बली शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडि़या, एसी प्रेमकांत झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola