डीएवी में मनाया गया ऋषि दयानंद बोध दिवस

Published at :17 Feb 2015 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी में मनाया गया ऋषि दयानंद बोध दिवस

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाडीएवी स्कूल जामताड़ा में ऋषि बोध दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा के प्राचार्य एके प्रसाद उपस्थित थे. महार्षि दयानंद सरस्वती ने वर्षों के अध्ययन एवं अनुसंधान रूपी तपस्या के बाद महाशिवरात्रि के दिन आत्मज्ञान प्राप्त किया था. मैं कौन […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाडीएवी स्कूल जामताड़ा में ऋषि बोध दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा के प्राचार्य एके प्रसाद उपस्थित थे. महार्षि दयानंद सरस्वती ने वर्षों के अध्ययन एवं अनुसंधान रूपी तपस्या के बाद महाशिवरात्रि के दिन आत्मज्ञान प्राप्त किया था. मैं कौन हूं? मेरा क्या दायित्व है? सरीखे प्रश्नो का उत्तर पाया था और उसके बाद मानव कल्याण यज्ञ को स्वयं की आहूति दे दी. समारोह के शुभारंभ में अतिथि ने महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस विशेष प्रात: कालीन सभा में कविता पाठ, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर एवं विषय वाचन सभी स्वामी दयानंद पर आधारित थे. शिक्षक लक्ष्मीकांत यादव ने दयानंद के जीवन एवं कर्म पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि ने स्वामी दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने छात्रों से भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को पुन: जागृत करने का आ ान किया. प्राचार्य जीएन खान ने धन्यवाद ज्ञापन एवं शिक्षक एसके सिंह ने मंच संचालन किया. समारोह के सफल संचालन में शिक्षक डॉ अश्विनी दुबे, बीएन सिंह, सुमन झा, भोला महतो, अजय कुमार, राकेश झा, अर्चना सिंह, वर्षा कुमारी, शबनम जहां, सहायक अनुपम लाभ एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा.——————————-फोटो: 16 जाम 09,10

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola