श्रीदेवी की ड्रेस डिजाइनर ‘अग्नि’ सुई-धागा छोड़ कैसे बनीं राजनीति की ‘अग्नि दीदी’, पढ़ें पूरी कहानी

Agnimitra Paul BJP Asansol South: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल के जीवन का वो सफर, जिसके बारे में लोगों को बहुत कम पता है. कैसे एक मशहूर फैशन डिजाइनर ने सायोनी घोष को हराकर राजनीति में अपना दबदबा बनाया. पढ़ें बीजेपी की ‘अग्नि दीदी’ की एक्सक्लूसिव कहानी.
खास बातें
Agnimitra Paul BJP Asansol South: बंगाल की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जो अपनी ग्लैमरस दुनिया को छोड़कर जनसेवा के कांटों भरे रास्ते पर चलने का साहस दिखा रहे हैं. इन्हीं में से एक बड़ा नाम है अग्निमित्रा पॉल. कभी श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के लिए कपड़े डिजाइन करने वाली अग्निमित्रा आज बंगाल बीजेपी की सबसे मुखर और जुझारू आवाजों में से एक हैं. विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष को घेरना हो या सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना, अग्निमित्रा ने बहुत कम समय में खुद को बीजेपी की ‘हल्ला ब्रिगेड’ का अहम हिस्सा बना लिया है.
डॉक्टर बनने का सपना, पर हाथों में आया सुई-धागा
फिल्मी हस्तियों के ड्रेस डिजाइन करने वाली अग्निमित्रा पॉल के जीवन की शुरुआत भी किसी फिल्मी पटकथा जैसी ही है. आसनसोल के जाने-माने डॉक्टर अशोक रॉय की बेटी होने के नाते अग्निमित्रा बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं. उन्हें लगता था कि स्टेथोस्कोप ही उनका भविष्य होगा.
अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए डिजाइन की ड्रेस
किस्मत उन्हें बॉटनी की किताबों से दूर फैशन जगत में ले गयी. उन्होंने सुई-धागा थाम लिया और देखते ही देखते कोलकाता की पेज-3 पार्टियों और सेलिब्रिटी सर्कल का बड़ा नाम बन गयीं. उनके करियर का सबसे बड़ा पल तब आया, जब उन्हें अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए ड्रेस डिजाइन करने का मौका मिला.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में दोहरायेंगे इतिहास? नंदीग्राम के ‘नायक’ से ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’ बनने की पूरी कहानी
लाइफ का टर्निंग प्वाइंट, 2019 में राजनीति में एंट्री
ग्लैमर की दुनिया में सफलता के शिखर पर रहते हुए अग्निमित्रा ने 2019 में राजनीति में कदम रखा. मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा. इसके बाद वह डिजाइनर से सीधे एक जुझारू नेता के अवतार में आ गयीं. राज्य बीजेपी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने सरकार के खिलाफ कई बड़े प्रदर्शनों का नेतृत्व किया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आसनसोल दक्षिण सीट पर टीएमसी की सायोनी घोष को दी शिकस्त
2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और अभिनेत्री सायोनी घोष को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की. विधायक बनने के बाद विधानसभा में उनके भाषणों ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल का सियासी मिजाज : आसनसोल दक्षिण में फिर खिलेगा कमल या होगी तृणमूल की वापसी?
Agnimitra Paul BJP Asansol South: कार्यकर्ताओं की ‘अग्नि दीदी’
भले ही लोकसभा चुनावों में उन्हें 2 बार हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अग्निमित्रा का हौसला कम नहीं हुआ. आज वह अपनी ड्रॉइंग बुक में फैशन स्केच की बजाय ‘कमल का फूल’ उकेरती हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच वह अब किसी सेलिब्रिटी डिजाइनर के रूप में नहीं, बल्कि ‘अग्नि दीदी’ के रूप में पहचानी जाती हैं. वह अब ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़कर पूरी तरह से सियासत में रच-बस गयीं हैं.
इसे भी पढ़ें
अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति 5 साल में हुई डबल, दर्ज हैं 22 आपराधिक मामले
पश्चिम बंगाल : भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का दावा, TMC के 30 से अधिक एमएलए पार्टी के संपर्क में
बंगाल चुनाव : 4 मई को खत्म होगा वामपंथ का वनवास या ढह जायेगा अस्तित्व? क्या कहते हैं सियासी समीकरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










