जिद्दी बच्चे को हैंडल करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिनटों में बच्चा होगा शांत और आपको मिलेगी राहत

जिद्दी बच्चे को कैसे शांत करें Ai image
Parenting Tips: छोटे बच्चों की जिद अक्सर पैरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है, लेकिन सही अप्रोच से इसे संभालना मुश्किल नहीं है. इस आर्टिकल में बताए गए आसान और प्रैक्टिकल तरीके आपकी हर दिन की इस परेशानी को कम कर सकते हैं और घर का माहौल भी पॉजिटिव बनाए रख सकते हैं.
Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो वे जिद करेंगे ही. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिससे हर पैरेंट को कभी न कभी गुजरना पड़ता ही है. कई बार जो छोटे बच्चे होते हैं वे अपनी बातों को मनवाने के लिए जिद करते हैं तो कई बार गुस्से और किसी चीज को पाने के लिए जिद करने लगते हैं. जब ऐसा होता है तो माता-पिता चिड़चिड़ा जाते हैं और उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि अब करें तो क्या करें. अगर आये दिन आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के जिद को आसानी से मिनटों में शांत कर सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि आप भी अगली बार अपने जिद्दी बच्चे को शांत करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें.
बच्चे का ध्यान भटकाने की करें कोशिश
जब आपका बच्चा जिद करने लगे, तो आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि आप उसका ध्यान किसी दूसरे चीज या फिर काम की तरफ मोड़ने की कोशिश करें. ध्यान भटकाने के लिए आप उसे उसका फेवरेट खिलौना दे सकते हैं, उनकी पसंद के अनुसार कोई कहानी सुना सकते हैं या फिर उन्हें घुमाने के लिए बाहर भी ले जा सकते हैं. बच्चों का ध्यान काफी आसानी से भटक जाता है, जिस वजह से इन ट्रिक्स को अपनाकर आप उनकी जिद को आसानी से शांत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जेंटल पैरेंटिंग से बदल सकता है आपके बच्चे का भविष्य, बच्चों की परवरिश का बिल्कुल नया तरीका
खुद भी शांत रहना है जरूरी
अगर आप बच्चे की जिद के समय खुद भी गुस्सा करने लगेंगे, तो इससे हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. अगर बच्चा जिद कर रहा है, तो सबसे पहले खुद को पूरी तरह से शांत रखने की कोशिश करें. अपने बच्चे से हमेशा प्यार से बात करें और उन्हें समझाने की कोशिश भी करें. जब आप पूरी तरह से शांत रहते हैं तो आपके बच्चे को भी शांत करने में आपको ज्यादा आसानी होती है.
बच्चे की बात को समझें
कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे किसी भी वजह से जिद तो करता है, लेकिन वह उसे सही तरीके से आपके साथ शेयर नहीं कर पाता है. अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो सबसे पहले उसकी बातों को ध्यान से सुनने और समझने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको समझ में आएगा कि आखिर उसे चाहिए क्या. जब आपके बच्चे को ऐसा लगता है कि आप उसकी बातों को सुन रहे हैं, तो कुछ ही देर में उसकी जिद अपने आप कम हो जाती है.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें
बाउंडरीज सेट करें
आपको कभी भी अपन बच्चे की हर एक बात और एक एक जिद को मान नहीं लेना चाहिए. यह बिलकुल भी सही आदत नहीं होती है. अपने बच्चे को धीरे-धीरे और प्यार से यह सिखाएं कि उसकी हर एक जिद पूरी नहीं हो सकती है. बिलकुल ही प्यार भरे शब्दों और साफ भाषा में उन्हें बताएं कि क्या सही है और क्या गलत. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा डिसिप्लिन सीखता है और देखते ही देखते जिद करना भी कम कर देता है.
पॉजिटिव रिइन्फोर्समेंट दें
अगर आपका बच्चा हर समय अच्छे से व्यवहार कर रहा है या फिर बिना जिद किये आपकी बातों को मान रहा है, तो आपको उसकी तारीफ जरूर करनी चाहिए. तारीफ करने के अलावा आप उसे कोई छोटा सा गिफ्ट भी दे सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे को यह समझ में आ जाता है कि आप उसके अच्छे व्यवहार की सराहना कर रहे हैं. ऐसा होने से भी वह जिद करना काफी हद तक कम कर देता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










