पलामू में नीट परीक्षा के दौरान भारी बवाल: 48 परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिलने से मारपीट
हंगामा करते अभिभावक
NEET UG Exam 2026: पलामू के मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी की परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है. केंद्र के कक्षा संख्या 11 में बैठे 48 विद्यार्थियों को समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिल पाया, जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और प्रशासन पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
NEET UG Exam 2026, पलामू (चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट): पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के आयोजन के दौरान योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दरअसल हुआ ये कि इस केंद्र पर कुल 360 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन केंद्र के कक्षा संख्या 11 में आवंटित 48 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का समय शुरू होने के काफी देर बाद तक प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सका. परीक्षार्थियों ने लगभग एक घंटे तक शांतिपूर्वक इंतजार किया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.
छात्रों का फूटा गुस्सा, भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
जानकारी के मुताबिक प्रश्न पत्र न मिलने से परेशान विद्यार्थियों ने लगभग डेढ़ घंटे बाद कक्षा से बाहर निकले और जमकर उत्पात मचाया. छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जिला प्रशासन और कॉलेज के मिस-मैनेजमेंट (कुप्रबंधन) के कारण उनके साल भर की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. छात्रों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा को छोटी कक्षाओं की परीक्षा समझ रखा है और यह घोर लापरवाही का प्रमाण है. हंगामे के दौरान केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे.
Also Read: झारखंड कांग्रेस की टीम तैयार: केशव महतो ने 20 माह बाद बनाई नई कमेटी, 188 पदाधिकारियों को दी जगह
मारपीट और तनावपूर्ण माहौल
केंद्र पर स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शन के दौरान एक विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई. इसके बाद माहौल और बिगड़ गया और भारी संख्या में पुलिस बल को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. खबर लिखे जाने तक सूचना है कि कक्षा 11 के उन 48 विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिल सका था, जिसके कारण उनकी परीक्षा अधर में लटक गई है. इस घटना ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Read: देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, VIP दर्शन पर रोक और फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










