अवैध रूप से खोदे जा रहे पत्थर

Published at :17 Feb 2015 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से खोदे जा रहे पत्थर

जामताड़ा : जामताड़ा के इलाके में कोयला के बाद अब पत्थरों का अवैध उत्खनन का मामला धीरे धीरे सामने आ रहा है. पिछले दिनों जामताड़ा के जोजोडीह में सफेद पत्थर के भंडारण व अवैध उत्खनन का मामला सामने आया था. बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके साथ गोपालपुर पंचायत के दुधकेबरा गांव में भी पत्थरों […]

विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा के इलाके में कोयला के बाद अब पत्थरों का अवैध उत्खनन का मामला धीरे धीरे सामने आ रहा है. पिछले दिनों जामताड़ा के जोजोडीह में सफेद पत्थर के भंडारण व अवैध उत्खनन का मामला सामने आया था.
बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके साथ गोपालपुर पंचायत के दुधकेबरा गांव में भी पत्थरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है. लेकिन इसकी जानकारी विभाग को नहीं है. विभाग की आंखों में धूल झोंक कर माफिया लाल हो रहे हैं और सरकार को हजारों के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सबसे अचंभित करने वाली बात यह है कि दुधकेबरा में मुख्य सड़क के किनारे ही सफेद पत्थरों का भंडारण किया गया है. जबकि यहां से दिन भर में सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं.
कई पदाधिकारी भी रोज आना जाना करते हैं. लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ती. यहां भी जोजोडीह की तर्ज पर पत्थरों को ट्रकों में लाद कर अन्य राज्यों को भेजा जाता है. जबकि सरकार का सख्त आदेश है कि अवैध खनन मामले में जो भी इलाके आते हैं वहां के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल अवैध खनन मामले में जो तसवीर सामने आ रही है इससे साफ होता है कि माफियाओं का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola