ओके ::::::: सरकार कर रही हमारी उपेक्षा

Published at :15 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::::  सरकार कर रही हमारी उपेक्षा

फोटो : 15 जाम 05,06नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा शहर के स्थानीय गांधी मैदान में 28वें कोल महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकाल कर हुई. जो इलाके का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने […]

विज्ञापन

फोटो : 15 जाम 05,06नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा शहर के स्थानीय गांधी मैदान में 28वें कोल महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत रैली निकाल कर हुई. जो इलाके का भ्रमण करते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उमानाथ कोल ने कहा कि हमारी मांग को सरकार नजर अंदाज करने का काम कर ही है. जिसे हम किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं कर सकते. हमारी मांग कोल जनजाति को आदिम जनजाति का दर्जा दिया जाये लेकिन हमारी बात को सुनने वाला कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो हमलोग आंदोलन करने के लिये विवस होंगे. साथ ही उन्होंने कहां की आगे की रणनीति तैयार कर क्रमवार आंदोलन किया जायेगा. हम अपनी आठ सूत्री मांग से नयी सरकार को अवगत कराने का काम करेंगे. मौके पर केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार टुडू कोल, छोटू कोल, शंकर हांसदा, पशुपति कोल, नरेश कोल, जयनारायण कोल सहित अन्य उपस्थित थे.क्या है मांगसरकार अनुसूचित जनजाति आयोग में कोल जाति कल्याण समिति के एक सदस्य को आयोग का सदस्य बनाये कोल जाति के मैट्रिक पास व इंटर पास एवं स्नातक पास युवक-युवतियों को सीधी नियुक्ति दे कोल एकलव्य विद्यालय की शुरुआत हो भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 को रद्द किया जायवन अधिनियम 2006 में कोल जाति को वनभूमि में पट्टा मिले झारखंड सरकार 5वीं अनुसूचित लागू करें एसपीटी एक्ट और सीएनटी एक्ट शक्ति से लागू हो सरकार स्थानीय नीति लागू कर ही बहाली करे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola