ओके...चिरेका में अंतर प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Published at :10 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...चिरेका में अंतर प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो: 10 जाम 02 दौड़ लगाते बच्चेमिहिजाम . चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना चिरेका में दो दिवसीय 15 वां इंटर प्राथमिक विद्यालय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2014-15 का प्रारंभ 10 फरवरी 2015 को सुबह ओवल ग्राउंड में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन चिरेका खेलकूद संगठन द्वारा किया गया. उप महाप्रबंधक रमेश मौर्या ने मुख्य अतिथि के […]

विज्ञापन

फोटो: 10 जाम 02 दौड़ लगाते बच्चेमिहिजाम . चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना चिरेका में दो दिवसीय 15 वां इंटर प्राथमिक विद्यालय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2014-15 का प्रारंभ 10 फरवरी 2015 को सुबह ओवल ग्राउंड में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन चिरेका खेलकूद संगठन द्वारा किया गया. उप महाप्रबंधक रमेश मौर्या ने मुख्य अतिथि के रुप में इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया. इस अवसर पर चिरेका के वरीय अधिकारी, चिरेका खेलकूद संगठन के पदाधिकारी सहित शिक्षक तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में चित्तरंजन के लगभग सभी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों भाग लिया. प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 फरवरी को किया जायेगा. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मजूमदार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे तथा बच्चों को पुरस्कृत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola