ओके.... हेडफोन बना मौत का कारण

Published at :10 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... हेडफोन बना मौत का कारण

– हेडफोन लगा कर रहा था रेलवे ट्रैक को पार- सुनाई नहीं दी तेज गति से आ रही ट्रेन की आवाज- माता-पिता का रो-रो कर बूरा हालमिहिजाम . बाइक के साथ ट्रेन की चपेट में आने से सौरभ कुमार (18) की मौत हो गयी. उसके घर मंे मातमी सन्नाटा पसरा है. सौरभ कक्षा 12 वीं […]

विज्ञापन

– हेडफोन लगा कर रहा था रेलवे ट्रैक को पार- सुनाई नहीं दी तेज गति से आ रही ट्रेन की आवाज- माता-पिता का रो-रो कर बूरा हालमिहिजाम . बाइक के साथ ट्रेन की चपेट में आने से सौरभ कुमार (18) की मौत हो गयी. उसके घर मंे मातमी सन्नाटा पसरा है. सौरभ कक्षा 12 वीं का छात्र था. उससे बड़ी उसकी दो बहने भी है. घटना के बारे में जीआरपी को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सौरभ हीरा होंडा एसएस मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेड फोन लगाये हुए था. रेलवे ट्रैक पार कर वह घर की ओर से कानगोई आ रहा था.कैसे घटी घटना: रोज की ही तरह सौरभ ट्रैक पार कर रहा था. घटना से ठीक पहले डाउन रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी. वह अप रेलवे लाइन पर ही बाइक के साथ बीचों-बीच खड़ा हो गया और मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार करने लगा. लेकिन कान पर हेड फोन लगा होने के कारण सौरभ को अप लाइन पर आ रही कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की भोंपू सुनायी नहीं दी और तेज गति में आ रही ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना में सौरभ के शरीर के कई हिस्से जहां-तहां बिखर गये और बाइक दूर जा गिरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola