ट्रेन से कट कर एक की मौत

फोटो: 09 जाम 26 घटना के बाद जमा भीड़ प्रतिनिधि, मिहिजामचित्तरंजन -रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच कानगोई के पास बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहे 18 वर्षीय युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है. युवक रेलपार आंबेडकर नगर निवासी है. वह पकौड़े लाने बाइक […]
फोटो: 09 जाम 26 घटना के बाद जमा भीड़ प्रतिनिधि, मिहिजामचित्तरंजन -रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच कानगोई के पास बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहे 18 वर्षीय युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है. युवक रेलपार आंबेडकर नगर निवासी है. वह पकौड़े लाने बाइक से गया था. युवक ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान अप व डाउन रेलवे लाइन पर एक साथ दो ट्रेन गुजरी. इसकी चपेट में युवक आ गया. उसका शरीर दो भागों में बंट गया था. ट्रेन से बाइ की टक्कर की आज सुनने के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर जाम हो गये. इसके बाद सूचना चित्तरेजन स्टेशन को दी गयी. बता दें कि अप लाइन से कोलकाता-आजमगढ़ व डाउन लाइन से झाझा-आसनसोल पैसेंजर गुजर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










